जानिए क्या हैं आपका आज का राशिफल ,

राशिफल दिंनाक १४ जून दिन रविवार वर्ष २०२०



धन लाभ:: शत्रुपक्ष आपके सामने हार जाएंगे। मेडिकल, माइनिंग, खनिज क्षेत्र व प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा काम करने वाले व्यवसायी को अच्छा मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। आपके पास अपने सभी प्रकार के खर्चों और आवश्यक वस्तुओं के लिए पर्याप्त पैसा होगा। अपने बचे हुए पैसों को उन चीजों पर खर्च करने की कोशिश करें जो आपको मुनाफा देंगी या आप अपने पैसे भी बचा सकते हैं। पिता से संबंधों को लेकर यह समय ज्यादा अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा है। कार्यक्षेत्र में बिज़ी रहने के कारण आप परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। जिसके चलते आप घर से दूर रह सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु आपकी संतान की विदेशगमन करने की भी संभावनाएं हैं। 

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धन लाभ:: कला जगत, अभिनय, डिजाइनिंग, फैशन, आर्किटेक्ट, कॉस्मेटिक, स्पा, आदि से जिनका कार्यक्षेत्र जुड़ा हुआ है वे लोग अच्छा पैसा कमा सकते हैं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी में सावधानीपूर्वक किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपका 2019 किसी भी तरह से अच्छा नहीं रहा। जाहिर है कि आपके धन की चीजों में भी कमी आई होगी, तो ऐसे में करना क्या चाहिए? आपको ऐसे में पिछले साल हुए नुकसान को ठीक करने की कोशिश करनी है, सफलता जरूर मिलेगी। पिता से इस अवधि में आपकी थोड़ी कम बनेगी। दान-पुण्य में आपकी रुचि जाग सकती है। घर में कोई मंगल कार्य होने की संभावना बनी हुई है। संतान की शिक्षा के प्रति रुचि बनी रहेगी जिससे उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं। 

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

धन लाभ:: शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आय कम और व्यय अधिक होगा लेकिन महीने के अंत में कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वर्ष 2020 में आप पैसे को लेकर कम चिंतित रहेंगे। आपके पास खर्चे के लिए पर्याप्त धन होगा। मौज मस्ती की चीज़ों पर खर्च करने के लिए थोड़ा धन अधिक भी खर्चा होगा। मिथुन राशि के लोगों को अपने धन के बारे में सोचने की अधिक आवश्यकता नहीं है बस संतुलन बनाएं रखें। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आप किसी आध्यात्मिक गुरु के पास जा सकते हैं। आप परिवार के साथ रहकर उनका ध्यान रखेंगे और उनकों सुख सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा आगे रहेंगे। साथ ही घर में सजावट का कार्य सम्बन्धी वस्तुओं की खरीदारी होने की सम्भावना है। 

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

 

धन लाभ:: कारोबार में बढ़ोत्तरी और आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। कर्क राशि के लोगों को इस वर्ष धन लाभ: हो सकता है। आपके पास सभी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त धन होगा। वर्ष 2020 में धन की भी बचत होगी। घरेलू जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। इस अवधि में आपका ख़र्चा अधिक होगा। ऋण लेने की सम्भावना भी कहीं दिख रही है।अपनी बोली पर अधिक नियंत्रण रखने की जरुरत है वरना बिना वजह विवाद खड़े हो सकते हैं। आपको पारिवारिक कलह का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार के ही किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है। इस कारण आपको मानसिक तनाव भी होगा। 

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।


                                            सिंह राशिफल 

धन लाभ:: पैसा कमाने के लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कड़े प्रयास करेंगे। विदेशी स्रोतों से जिन लोगों का बिज़नेस जुड़ा हुआ है उन्हें बेहद अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। वर्ष 2020 में आप अपना पैसा ज़्यादा खर्च नहीं करेंगे बल्कि बचाने पर अधिक ध्यान देंगे। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष धन की बचत करेंगे। चुंकि पैसा बचने के संयोग बन रहें है तो निवेश करना न भूलें, आपको फ़ायदा होगा। आपके कई रुके हुए काम इस वर्ष में बन सकते हैं। आप नया मकान भी खरीद सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल बेहद जरूरी है। भाई-बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। इस समय घर के लिए आप कुछ नए सामान की ख़रीददारी भी कर सकते हैं। 


कन्या राशिफल 

धन लाभ:: जीवनसाथी के नाम पर हाल में शुरु किया गया कोई भी व्यवसाय या निवेश आपको अच्छा लाभ प्रदान करेगा। अचल सम्पत्ति के सौदे, आभूषण इत्यादि के द्वारा अच्छे धन कमाने के अवसर आपके सामने आएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग, रेस्ट्रोरेंट, अग्नि सम्बन्धी कार्य, प्रिंटिंग, यत्रों से जुड़ा कार्य, गारमेंट्स, आयात-निर्यात, खाद्य सामग्री, से सम्बंधित कार्य करने वाले लोगों को काफी धन लाभ: होने की सम्भावना है। वर्ष 2020 में आप अपने बजट का सबसे ज्यादा ध्यान रखेंगें। आपके पास अपने सभी खर्चों को चुकाने के लिए पर्याप्त धन होगा और साथ ही भविष्य में बचत करने के लिए कुछ पर्याप्त पैसे भी होंगे। घरेलू तौर पर यह समय आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। इस समय आप में गूढ़ विद्या व जीवन के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा पैदा होगी। आप आध्यात्मिक गुरु की शरण में जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से जुड़े कुछ ख़र्चे संभव हैं। बड़े भाई को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। घर में विवाह से जुड़ा कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की सम्भावना है। संतान की शिक्षा निर्बाध गति से चलती रहेगी मगर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। इस समय आप मौज मस्ती, शौक पूर्ति, भोग-विलास और मनोरंजन के पीछे काफी धन ख़र्च करेंगे। 


मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

 

धन लाभ:: शेयर बाज़ार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है। प्रॉपर्टी से आपको लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी महीना सामान्य रहने की संभावना है। वर्ष 2020 में धन को लेकर चिंता न करें पर आपके द्वारा किये जाने वाला सीमा से अधिक खर्च आपके बजट में रुकावट डाल सकता है। तुला राशि वाले लोगों को हमारी यह सलाह है कि पैसे होने पर भी बचाने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहने की आशंका है। आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं अथवा कार्यक्षेत्र के चलते घर से दूर रह सकते हैं। इस दौरान आपकी प्रॉपर्टी जिसको आप बेचने के लिए लालायित थे, बिक सकती है। भाई-बहन व माता-पिता के साथ यदि कोई मतभेद चल रहा है तो इस समय वो दूर होगा और सम्बन्धों में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी। रिश्तों में आत्मीयता महसूस होगी। 

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

 

धन लाभ:: शेयर बाजार व सट्टा-लॉटरी से जुड़ा काम आपको लाभ दे सकता है। साझीदार व संतान दोनों का व्यापार में सहयोग आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़े जातकों को आगे बढ़ने के कई मौक़े मिलेंगे। वित्तीय स्थिति में वर्ष 2020 आपके लिए थोड़ा आरामदायक रहेगा। इसलिए सही समय पर निवेश जरूर करें। लेकिन उससे पहले अपने सभी ऋणों का भुगतान करें, और उधर दिए गए पैसे वापस लें। पैतृक भू-संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मसला सुलझने के संकेत हैं। घरेलू महिलाओं के वस्त्र व आभूषण की ख़रीददारी में आपके पैसे ख़र्च हो सकते हैं। माता को अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

 

धन लाभ:: प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित काम करने वालों को अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा होने के संकेत हैं। व्यापार में बढ़ोत्तरी करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको लाभ पहुँचा सकती है। पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।जो धनु राशि के लोग हैं पिछले कुछ सालों से अगर बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, तो आप वर्ष 2020 में अपने प्रोफेशन से लगभग सभी चीजें प्राप्त कर सकते हैं। इस साल आपके पास सामान्य से अधिक धन होगा। आपके पास अपने कर्जे का भुगतान करने और भविष्य में बचत करने के लिए पर्याप्त नकदी होगी। वित्तीय लाभ के लिए यह एक अच्छा साल होगा। 

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 

धन लाभ:: आर्थिक मामलों के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रह सकता है। अनेक स्रोतों से धन कमाने के अवसर आपको मिल सकते हैं। कुछ लोगों को आध्यात्मिक क्रियाकलापों से भी धन प्राप्त होने के संकेत हैं। वर्ष 2020 में आपको धन को लेकर थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अच्छे अवसर भी आने की संभावनाएं हैं। आपने इस वर्ष के लिए जो लक्ष्य बनाएं हुए हैं उन्हें न भूलें। इस साल आपका बजट सही रहेगा। कुल मिलाकर आपके पास अपने पैसे के प्रबंधन के लिए बेहतर काम होना चाहिए जिससे आपको एक अच्छी खासी आर्थिक मदद मिल सके। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। परिवार में मतभेद या तनाव उत्पन्न होने के संकेत हैं। इस दौरान किसी सदस्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

 

धन लाभ:: शुरुआत तो सामान्य होगी लेकिन आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपके पास अपने बिलों का भुगतान करने और कुछ ऋणों का भुगतान करने के लिए पर्याप्त धन होगा। गुजर बसर के लिए आपके पास धन होगा, लेकिन दिखावे के लिए खरीदारी कम करें, खरीदारी के चक्कर में आप कर्जे में पड़ सकते हैं। ऐसा न करें। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा नज़र आ रहा है। परिवार में ख़ुशियों की वृद्धि होगी। एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। 

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

 

धन लाभ:: शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी। वर्ष 2020 में आपको धन पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ वित्तीय समस्याओं के आने से आप परेशान हो सकते हैं। बजट को लेकर अधिक सोचें। इस वर्ष जरूरत से ज़्यादा खर्च होने की संभावनाएं हैं। बेकार की खरीदारी से बचने की पूरी कोशिश करें। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। संतान की सफलता आपकी ख़ुशियों को बढ़ा सकती है। 

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !