देश में पिछले 24 घंटे में 15 हजार 600 नए कोरोना संक्रमित मिले, अब देश में कोरोना का आंकड़ा 4 लाख 56 हज़ार 62 हुई


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 56 हजार 62 हो गई। मंगलवार को 15 हजार 600 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राजधानी में अब तक 66 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 3,214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56.38% हो गया है।

उधर, देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में आबादी घनत्व अधिक होने के बावजूद प्रति लाख कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम है। दुनिया में प्रति लाख 116.67 मामले हैं, लेकिन भारत में इनकी संख्या 32.04 प्रति लाख है। सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका में है। यहां प्रति एक लाख की आबादी पर 722 कोरोना के मामले सामने आए हैं। स्पेन 627 और ब्राजील में यह आंकड़ा 524 है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !