Coronavirus Update : देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 9996 नए कोरोना मरीज, 357 लोगों की मौत , अब कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 86 हज़ार 579 हुई

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9996 केस सामने आए हैं और इसके साथ कुल केसों की संख्या बढ़कर 2 लाख 86 हजार 579 हो गई है। इस दौरान देश में 357 लोगों की जान चली गई। अब तक देश में 8102 लोगों की मौत हो गई है। कल से अब तक 5823 मरीज ठीक हुए हैं। 

 राहत की खबर यह है कि अब एक्टिव केस से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 37 हजार 448 है, जबकि 1 लाख 41 हजार 29 लोग ठीक हो चुके हैं। 
अकेले महाराष्ट्र में 94,041 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां अब तक 3,438 लोगों की मौत हो चुकी है तो 44 हजार 517 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां 46 हजार 86 एक्टिव केस हैं।

आईसीएमआर ने कहा है कि अब तक कुल 52 लाख 13 हजार 140 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें से 1 लाख 51 हजार 808 टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए हैं।


देश भर में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख को जल्द ही छूने वाली है। इसमें से एक-तिहाई मामले जून महीने के महज दस दिनों में सामने आए हैं। भारत में कोविड-19 का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था लेकिन इसके बाद 100 दिनों से अधिक समय में 18 मई को संक्रमित लोगों के मामलों की संख्या एक लाख तक पहुंची। 

बहरहाल, अगले एक लाख मामले महज एक पखवाड़े में सामने आए और वर्तमान दर से इसी हफ्ते यह संख्या तीन लाख तक पहुंच सकती है। पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से प्रतिदिन 9 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

वर्तमान में अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है। लेकिन मामलों की संख्या के लिहाज से भारत का ब्रिटेन के साथ यह अंतर तेजी से कम होता जा रहा है जहां संक्रमण के मामले करीब 1.9 लाख हैं

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !