आजमगढ़: नलकूप पर सो रहे सेवानिवृत्त फौजी की हत्या, गला दबाकर जान लेने की आशंका

आजमगढ़ में मेंहनगर थाना क्षेत्र पिलखुवा गांव में नलकूप पर सो रहे 62 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी की शनिवार की रात गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। परिजनों की सूचना पर डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। सीओ लालगंज ने भी मौके पर जा कर घटना की जानकारी ली। 

मेंहनगर थाना क्षेत्र पिलखुवा गांव निवासी 62 वर्षीय हरिनाराण सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त थे। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर उनका नलकूप है। रात में नलकूप पर ही सोते थे। शनिवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद नलकूप पर सोने चले गए। सुबह घर पर नहीं  पहुंचे तो उनका पुत्र सोनू नलकूप पर पहुंचा तो वे मृत पड़े थे। गले पर रस्सी से गला दबाने का निशान था। घटना की सूचाना मिलते ही मेंहनगर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों को जानकारी होते ही सीओ लालगंज अजय कुमार यादव, डाग स्क्वायड की टीम पहुंच कर घटना की जांच की। मृतक दो भाई में बड़ा था, छोटा भाई भी आर्मी हैं, इस  समय नागालैंड में तैनात है। मृतक का एक पुत्र आर्मी है, दूसरा सोनू घर पर रहता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोनू ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !