UP : सोनभद्र में चार नये कोरोना पॉजिटिव मिले

KESHARI NEWS24

सोनभद्र में रविवार को पति-पत्नी सहित चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। इस कर्मचारी को छोड़कर अन्य तीनों जिले से कहीं बाहर नहीं गए। इन मरीजों को मिलाकर जिले में पॉजिटिव की संख्या 38 हो चुकी है। इसमें 28 ठीक हो चुके हैं। जिले में पहला मरीज 10 जून को मिला था। 


सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय के अनुसार रविवार को मिले चार मरीजों में एक स्वस्थ्य विभाग का कर्मचारी एम्बुलेंस चालक है। वह कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेने जाने वाली एम्बुलेंस का चालक है। एक सप्ताह पहले वो गया (बिहार ) गया था। वहां से लौटने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी। माना जा रहा है कि वहीं से संक्रमित हुआ है। स्वास्थ्यकर्मी पुरना गांव का निवासी है।


एक 66 वर्षीय नगर पंचायत कर्मचारी है। कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता की जा रही है। वह घोरावल का रहने वाला है। जो पति-पत्नी संक्रमित मिले हैं, उनकी रॉबर्ट्सगंज में दवा की दुकान है। वह लोहरा के निवासी हैं। 

24 जून को इस दुकान का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था। माना जा रहा है कि पति-पत्नी उसी से संक्रमित हुए हैं। उक्त चारों का सैम्पल 24 जून को भेजा गया था। पॉजिटिव मिले मरीजों में तीन की उम्र 26 से 32 साल है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !