UP : आसमान से बरसा आग, तापमान में हुई वृद्धि , ५ सबसे गर्म शहरो को जानें

         

यूपी में भीषण गर्मी जारी है। ताजनगरी आगरा में शनिवार को आसमान से आग बरसी , दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। पारा 46.1 डिग्री तक पहुंच गया। इस लिहाज से आगरा और झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। हालांकि शाम को कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। इसका कोई असर नहीं हुआ। आने वाले दिनों में गर्मी और कहर ढाएगी।

मई के अंत में गर्मी ने सितम ढाना शुरू किया है। शुक्रवार को पहली बार पारा 45 डिग्री को पार कर गया। आगरा सूबे में दूसरे नंबर पर रहा था। शनिवार को तापमान ने एक डिग्री की छलांग और मारी। सुबह से हाल खराब हो गया। छतों पर टंकियों में भरा पानी तक गर्म हो गया। इससे नहाने में भी परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन के कारण हालांकि बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। फिर भी जरूरी काम से निकले लोगों के सिर चकरा गए। जूतों के बावजूद पैरों में झुलसने का अहसास हुआ। खुली त्वचा पर सूरज का सीधा कहर रहा। दोपहिया वाहनों पर निकले लोगों को भारी परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। इसे 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रह गया है। यह 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यही कारण है कि रात में मामूली सी नमी शेष है। आने वाले दिनों में यह भी खत्म होने के आसार हैं। 

28 तक लू का कहर, फिर बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिन बहुत भारी पड़ेंगे। तापमान 45 डिग्री से कम होने की उम्मीद नहीं है। साथ में गर्म हवाओं (लू) के थपेड़े भी चलेंगे। राजस्थान की ओर से धूल भरी हवाएं भी आएंगी। यह आंखों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। लिहाजा बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। अधिकतर काम सुबह निपटाना ठीक रहेगा। अन्यथा शाम पांच से सात बजे के बीच ही जरूरी काम से बाहर निकलें। 29 मई से मौसम बिगड़ सकता है। बादल छाएंगे और बारिश की उम्मीद है। 



1. आगरा:- 46.1 
2. बांदा:- 44.8 
3. अलीगढ़:- 44.2 
4. मेरठ:- 41.6 
5. कानपुर:- 41.4 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !