सप्ताह के पहले दिन बीएसई 160.3 अंक ऊपर और निफ्टी 74.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 160.3 अंक ऊपर और निफ्टी 74.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 640.32 अंक तक और निफ्टी 180.75 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 523.68 अंक ऊपर 34,731.73 पर और निफ्टी 152.75 पॉइंट ऊपर 10,244.40 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 208.64 अंक नीचे 25,871.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.03 फीसदी बढ़त के साथ 3.07 अंक ऊपर 9,946.12 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 17.32 पॉइंट नीचे 3,098.02 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी बढ़त के साथ 7.68 अंक ऊपर 2,975.31 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

09:43 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; RBL बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 7.47% की बढ़त है।

09:35 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:31 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सिप्ला के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:28 AM बीएसई 253.38 अंक ऊपर 34,985.11 पर और निफ्टी 90.15 पॉइंट ऊपर 10,334.55 पर कारोबार कर रहा है।

09:27 AM बीएसई के 23 में से 21 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:25 AM बीएसई के 32 में से 31 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:21 AM बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 175.14 अंक ऊपर 34,906.87 पर और निफ्टी 53.25 पॉइंट ऊपर 10,297.65 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !