अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 के रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल 9 मई को पूछा था और आखिरी यानी14वां 22 मई को पूछा था. यहां जानिए क्या थे केबीसी 12 के ये चौदह सवाल और क्या हैं इसके सही जवाब.


पहला सवाल
चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड-19 की पहचान हुई थी?
A. शेन्झू
B. वुहान
c. बीजिंग
D. शंघाई

उत्तर. B. वुहान

दूसरा सवाल
फिल्म 'बाला' में, आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया चरित्र, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है?
A. बाल सफेद होना
B. समय से पहले बुढ़ापा
c. याददाश्त खो जाना
D. समय से पहले गंजापन

उत्तर. D. समय से पहले गंजापन

तीसरा सवाल
दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया?
A. दमन और दीव
B. लक्षद्वीप
c. कच्छ
D. मिनिकॉय द्वीप

उत्तर. B. लक्षद्वीप

चौथा सवाल
2020 में आयोजित किस खेल के विश्व कप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भारत की ओर से भाग लिया था?
A. हॉकी
B. कुश्ती
c. क्रिकेट
D. बैडमिंटन

उत्तर. c. क्रिकेट

पांचवा सवाल
अपने शुरुआती करियर में कौन-से सुपरस्टार 'बागले की दुनिया', 'फौजी' और 'सर्कस' टीवी धारावाहिकों में नजर आए हैं?
A. सलमान खान
B. शाहरुख खान
c. आमिर खान
D. संजय दत्त

उत्तर. B. शाहरुख खान

छठा सवाल
पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों ने किस खेल में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता है?
A. टेनिस
B. टेबल टेनिस
c. बैडमिंटन
D. स्क्वॉश

उत्तर. c. बैडमिंटन

सातवां सवाल
भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है?
A. असम
B. मेघालय
c. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड

उत्तर. c. अरुणाचल प्रदेश

आठवां सवाल
अहमदाबाद के नजदीक मोटेर में स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम किस नेता के सम्मान में रखा गया है?
A. महात्मा गांधी
B. मोरारजी देसाई
c. माधव सिंह सोलंकी
D. सरदार पटेल

उत्तर. D. सरदार पटेल

नौवां सवाल
किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द 'शिष्य' से हुई है, जिसका अर्थ 'अनुयायी' होता है?
A. हिंदू
B. सिख
c. जैन
D. बौद्ध

उत्तर. B. सिख

दसवां सवाल
भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है?
A. न्याय, स्वतंत्रता, समानता
B. सत्यमेव जयते
C. हम, भारत के लोग
D. छब्बीस नवंबर, 1949

उत्तर. C. हम, भारत के लोग

ग्यारहवां सवाल
मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में कौन-सा किरदार निभाया था?
A. अर्जुन
B. भगवान कृष्ण
c. भीष्म
D. भीम

उत्तर. c. भीष्म

बाहरवां सवाल
'सर्कल स्टाइल' और 'स्टैंडर्ड स्टाइल' किस खेल के दो प्रोरूप हैं?
A. कबड्डी
B. वॉलीबॉल
c. खो-खो
D. बास्केटबॉल

उत्तर. A. कबड्डी

तेहरवां सवाल
इनमें से क्या हड्डी से बना होता है?
A. वालरस के दांत
B. हिरण के सिंग की शाखाएं
C. गैंडे के सींग
D. गजदंत

उत्तर. B. हिरण के सिंग की शाखाएं

चौदहवां सवाल
एक गाने के मुताबिक इनमें से कौन-सी हीरोइन 'देसी गर्ल' है, जो उसी गाने में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ नज़र आयी है?
A. कैटरीना कैफ
B. अनुष्का शर्मा
C. करीना कपूर
D. प्रियंका चोपड़ा

उत्तर. D. प्रियंका चोपड़ा