One Plus : भारत में 2 जुलाई को लांच करेगा , सस्ता और आधुनिक तकनीक से लैस Affordable Smart TV , अन्य कंपनियों को भी देगा टक्कर

OnePlus लाने वाली है बजट Smart TV, मिलेगी Mi TV, Realme TV को टक्कर
OnePlus भारत में जल्द ही Affordable Smart TV लॉन्च करने की तैयारी कर ली है जो Mi TV और Realme TV को टक्कर देगी।

 स्मार्टफोन कंपनियां अब Smart TV सेगमेंट में हाथ आजमाने लगी है और Mi TV के बाद बाजार में Realme TV और OnePlus TV आ चुके हैं। हालांकि, OnePlus ने अब तक प्रीमियम स्मार्ट टीवी ही पेश किए हैं वहीं Mi TV और Realme TV बजट में है। 

 Mi और Realme को टक्कर देने के लिए अब OnePlus भी बजट रेंज में स्मार्ट टीवी लेकर आने की तैयारी में है। 
कंपनी के अनुसार वो 2 जुलाई को बजट रेंज में OnePlus TV लाने वाली है और वो भी विशेषतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए। संभवतः यह टीवी 20,000 से कम की रेंज में आ सकता है।

अपने ताजा ट्वीट में OnePlus ने अपने आने वाले स्मार्ट टीवी सीरीजी की प्राइज रेंज को लेकर इशारा किया है। अपने ट्वीट में कंपनी ने लिखा है, 'नई OnePlus TV Series की कीमत 1X,999 रुपए से शुरू होगी। 
क्या आप कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं।' अपने ट्वीट में कंपनी ने यह भी कहा है कि बजट रेंज में होने के साथ ही उसके टीवी में टॉप फीचर्स भी होंगे। कंपनी ने लिखाहै हैवी ऑफ स्पेक्स, ईजी ऑन प्राइज।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !