मिर्जापुर जिलें में जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव घर के बाहर सो रही 13 वर्षीय लड़की के साथ दो युवकों ने बगीचे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म , पुलिस ने पाक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

यूपी के मिर्जापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर सो रही 13 वर्षीय लड़की को दो युवकों ने बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने दो दिनों तक किसी को नहीं बताया । शनिवार रात परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंच कर लड़की का बयान लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ रहती है। गुरुवार रात लड़की अपने मड़ई के सामने सोई थी। रात दो बजे के करीब गांव के दो युवक आए और उसका मुंह दबाकर पास के बाग में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया। बालिका को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लड़की दो दिनों तक डरी सहमी रही। उसे डरा देख उसकी भाभी ने शनिवार रात को उससे कारण पूछा तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। परिजनों ने रविवार को 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर जिगना थाने की पुलिस गांव पहुंची। बाद में एएसपी आपरेशन महेश सिंह व सीओ लालगंज भानुप्रताप सिंह ने भी गांव जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित पारसनाथ पुत्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो युवक किशोरी को ले गए थे। मामले में पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !