Covid-19 Update : देश में अब तक टूटा कोरोना का रिकॉर्ड 24 घंटे के अंदर 29 हजार 105 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिलें , 18 हजार मरीज ठीक हुए, 500 लोंगो की गई जान

KESHARI NEWS24

 देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 79 हजार 447 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। रविवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 29 हजार 105 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 11 जुलाई को सबसे ज्यादा 27 हजार 754 मरीजों की पुष्टि हुई थी। 

रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7,827 पॉजिटिव केस बढ़े। यहां अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 54 हजार 427 हो गई है। तमिलनाडु में 4,244, कर्नाटक में 2,627, देश की राजधानी दिल्ली में 1,573, पश्चिम बंगाल में 1,560, उत्तर प्रदेश में 1,384 और तेलंगाना में 1,269 संक्रमित मिले। 

18 हजार मरीज ठीक हुए, 500 की जान गई
रविवार को देश में 18 हजार 139 मरीज ठीक भी हुए। इस तरह से अब तक 5 लाख 54 हजार 370 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 500 लोगों ने जान गंवा दी। मरने वालों का आंकड़ा अब 23 हजार 187 हो गया है। देश में अभी 3 लाख 1 हजार 508 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !