वाराणसी: वेतन के लिए फैक्ट्री कर्मचारियों का हंगामा, महिलाओं की पुलिस से हाथापाई



• KESHARI NEWS24 • Wed, 13 May 2020 12: 35 PM • 

वाराणसी में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक बिस्किट बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन न दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री मालिक ने अप्रैल में काम पर ना आने वाले मजदूरों की तनख्वाह काट ली है। जबकि कई मजदूर फैक्ट्री आना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आने से मना कर दिया था।

अपनी शिकायत को लेकर इन मजदूरों ने फैक्ट्री के सामने धरना भी दिया और फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग 200 की संख्या में मजदूरों ने विरोध जताया। हंगामे के चलते मौके पर पुलिस भी पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर नहीं मानें। पुलिस और मजदूरों के बीच नोकझोंक भी हुई।

मजदूरों का कहना था कि 12 घंटे काम के बदले 200 रुपये देते है। एक दिन न आने पर 800 रुपये काट लेते हैं। मजदूरों ने कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया। फैक्ट्री में प्रोडक्शन मैनेजर ने बताया कि फैक्ट्री सभी दिन चलती थी। साधन भेजने के बाद भी ये मजदूर नहीं आते थे। इसलिए इनका वेतन काटा गया। सोमवार शाम इन लोगों ने हंगामा कर फैक्ट्री बन्द कर दी थी। इससे बहुत नुकसान हुआ। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !