द्वितीय विश्व युद्ध विजय दिवस: पीएम मोदी ने रूस को दी बधाई, कहा- हजारों भारतीय सैनिकों ने भी दिया था बलिदान

पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस पर रूस को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस मौके पर भारत आज रूस के साथ खड़ा है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हजारों भारतीय सैनिकों के बलिदान को भी याद किया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''75वें विजय दिवस पर भारत रूस के साथ खड़ा है। द्वितीय विश्व युद्ध में हजारों भारतीय सैनिकों ने भी बलिदान दिया था। राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों को इस मौके पर मेरी शुभकामनाएं।'' 

गौरतलब है कि रूस और पूर्व सोवियत गणराज्यों में हर वर्ष 9 मई का दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

इससे पहले शुक्रवार को ब्रिटेन में द्वितीय विश्व युद्ध में यूरोपीय देशों की जीत की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। युद्ध में ब्रिटिश सेना की ओर से लड़ते हुए शहीद हुए लगभग 87 हजार भारतीयों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में ब्रिटेन का राज था। उस दौरान भारतीय सेना में लगभग 25 लाख जवान थे, जो कि सेना के इतिहास में सैनिकों की सर्वाधिक संख्या है।

8 मई 1945 को नाजी जर्मनी ने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हो गया था। कोरोना वायरस के चलते, द्वितीय विश्वयुद्ध में यूरोपीय देशों की जीत से संबंधित समारोह पहले ही रद्द किए जा चुके हैं।


Share Now

Facebook

Whatsapp

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !