Coronavirus: आगरा में 667 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 269 मरीज हुए ठीक, 16 की मौत

 • अनिल केशरी • आगरा • 07 May, 2020 , 09:40 am IST • 

ठीक हुए मरीज के आंकड़ा पर नज़र - कुल 241 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं ।

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। बुधवार को सुबह से रात तक 27 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में सजायाफ्ता कैदी भी है। जिले में अब तक 667 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 269 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 16 की मौत हो चुकी है। 
उधर, सिंकदरा क्षेत्र के ईश्वर नगर में कोरोना संक्रमित महिला सिपाही की प्रसव के चार दिन बाद बुधवार को मौत हो गई। मौत के बाद उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वो कानपुर में तैनात थी। बेटी के जन्म के बाद उसे अस्पपताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 
ये हैं हॉटस्पॉट
1- मंटोला, ढोली खार।
2-वजीरपुरा, गांधी नगर।
3- ताजगंज
4- कमला नगर
5- खंदारी
6- एसएन मेडिकल कॉलेज, फव्वारा हॉस्पिटल रोड, चित्रा टाकीज, खटीक पाड़ा, मानसी सईद खान, बाग मुजफ्फर खां।
7- आवास विकास 
8- जगदीशपुरा, लोहामंडी।
9-छत्ता , धूलियागंज, फ्रीगंज,जीवनीमंडी, मदार गेट
10- फतेहपुर सीकरी नगरीय एवं ग्रामीण।
11- रामबाग, सीतानगर, गोकुलनगर, नराइच।
12- सुशील नगर,यमुना ब्रिज, महताब बाग।
13-विभव नगर।
14- शाहगंज-02, रसूलपुर, खेरिया मोड़, सराय ख्वाजा
15- नामनेर,  एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छउआ।
16- आजमपाड़ा, रामनगर, पृथ्वीनाथ फाटक।
17- बाह नगरीय।
18- भगवान टॉकीज
19- तोपखाना, राजामंडी
20- मोतीकुंज, मदिया कटरा।
21- डडुकरा, सीकरी, दूरा
22- छीपीटोला
23- नगला कली, देवरी रोड
24- मारुति एस्टेट, ग्यासपुरा, शाहगंज।
25- पथवारी, छत्ता स्वास्थ्य केंद्र।
26- मूलचंद्र हॉस्पिटल, नगला सैबल अछनेरा।
27- दयालबाग
28- ग्राम राजराय, बरौली अहीर
29- ककरैठा
30- सदर बाजार, नौलक्खा
31- सिकंदरा सब्जीमंडी
32- नगलापदी, कौशलपुर, नगला बूढ़ी
33- टेढ़ी बगिया
34- शाहदरा, नुनिहाई, यमुनापार
35- नगला महादेव, शाहनाबाद  ।
36-  जरुआ कटरा,  अकोला
37- झरपुरा बमरौली कटरा, डौकी।
38- ककुआ, बरौली अहीर
39- टपरा, बिचपुरी
40- अरसेना, अछनेरा
41- धौर्रा, खंदौली
42- अहारन एत्मादपुर।


अब आप YouTube पर भी हमसे जुड़ें - 
https://www.youtube.com/channel/UCR7AlK6HP5cnahlv4pwBKoA

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !