Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 52952 हुई, अब तक 1783 लोगों की मौत


केशरी न्यूज़24 , नई दिल्ली
 Updated Thu, 07 May 2020 09:54 AM IST
   
भारत में कोरोना - फोटो : PTI


देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

लाइव अपडेट
09:49 AM, 07-MAY-2020
राजस्थान में 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3355 हुई
राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 38 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3355 हो गई और 95 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:30 AM, 07-MAY-2020
दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन आज होगी रवाना
दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज मध्य प्रदेश के छतरपुर के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन आज रात आठ बजे चलेगी। इस ट्रेन से 1,200 मजदूर अपने घर वापस जाएंगे। ये प्रवासी मजदूर दिल्ली के अलग-अलग रैन बसेरों में ठहरे हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

08:53 AM, 07-MAY-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 52952 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। 


09:28 AM, 07-MAY-2020
कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देशभर के कोरोना योद्धाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के सभी लोगों को और विश्वभर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की और वेसाक उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि:-
संकट के इस समय में लोगों की मदद करने की जरूरत है।
अपनी, अपने परिवार और दूसरों की रक्षा करनी है।
पूरे सप्ताह को प्रार्थना सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है।
भारत बिना स्वार्थ के पूरी दुनिया के साथ खड़ा है। भारत विश्व हित में काम कर रहा है और करता रहेगा।
भगवान बुद्ध ने भारत की संस्कृति और इस महान परंपरा को समृद्ध बनाया। वो अपना दीपक स्वयं बनें और अपनी जीवन यात्रा से दूसरों के जीवन को भी प्रकाशित करते रहे।
हमारा काम सेवा भाव से होना चाहिए। मानवता की सेवा करने वाले बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।
भगवान बुद्ध कहते थे कि मानव को निरंतर ये प्रयास करना चाहिए कि वो कठिन स्थितियों पर विजय प्राप्त करे, उनसे बाहर निकले। थक कर रुक जाना कोई विकल्प नहीं होता। आज हम सब भी एक कठिन परिस्थिति से निकलने के लिए, निरंतर जुटे हुए हैं, साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
बुद्ध त्याग और तपस्या की सीमा है, बुद्ध सेवा और समर्पण का पर्याय है। बुद्ध वो है जो स्वयं को तपा कर, खुद को न्यौछावर कर पूरी दुनिया में आनंद फैलाने के लिए समर्पित है।
इस समय हम अपने आसपास ऐसे अनेके लोगों को देख रहे हैं जो दूसरों की सेवा के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।
 भगवान बुद्ध के चार संदेश- दया, करुणा, सुख-दुख के प्रति समभाव और जो जैसा है उसी रूप में स्वीकारना भारत की प्रेरणा बनी हुई है।
भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। साथ ही अपने वैश्विक दायित्वों का भी उतनी ही गंभीरता से पालन कर रहा है।
भारत निस्वार्थ भाव से, बिना किसी भेद के अपने यहां भी और पूरे विश्व में कहीं भी संकट में घिरे व्यक्ति के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
भारत की प्रगति हमेशा विश्व की प्रगति में सहायक होगी। हमारी सफलता के पैमाने और लक्ष्य दोनों समय के साथ बदलते रहते हैं। लेकिन जो बात हमें हमेशा ध्यान रखनी है, वह यह कि हमारा काम निरंतर सेवा भाव से ही होना चाहिए।
जो दिन रात, हर समय मानवता की सेवा में जुटे रहते हैं वही बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।
 
08:17 AM, 07-MAY-2020
अब भी पैदल घर जाने को मजबूर कुछ प्रवासी मजदूर
Labour -
लॉकडाउन के बीच अब भी कुछ प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर हैं। दिल्ली में एक प्रवासी मज़दूर ने बताया कि नांगलोई से आ रहा हूं और मुझे झांसी जाना है। यहां खाने को तो मिल रहा है लेकिन रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए कोई ट्रेन नहीं खुली और न ही बस मिल रहा। सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर रही।

08:10 AM, 07-MAY-2020
चाय की खेती करने वालों को नुकसान

लॉकडाउन में चाय इंडस्ट्री संकट के दौर से गुजर रही है। पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी में इस दौरान चाय की खेती में अधिकतम 25 फीसदी लोगों को ही काम पर बुलाया जा सकता है। ऐसे में बागान मालिक पत्ती तोड़ने के लिए मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे मजदूरों की कमी के चलते चाय की पत्तियां खराब न हों।

बगान मालिक सतीश मित्रुका ने बताया कि एक दिन में एक मजदूर 20-25 किलो पत्ती तोड़ता है, वहीं मशीन एक दिन में 200-250 किलो पत्ती तोड़ सकती है।
08:03 AM, 07-MAY-2020
राजस्थान की सभी अंतरराज्यीय सीमाएं सील
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं से अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए।

08:02 AM, 07-MAY-2020

ओडिशा में 20 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 205 हुई
ओडिशा राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंड़े के मुताबिक, राज्य में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, अब राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 205 हो गई है। इसमें 142 सक्रिय मामले, दो मौतें और 61 ठीक / डिस्चार्ज शामिल हैं।

07:53 AM, 07-MAY-2020
शराब की दुकानों के बाहर दुकान खुलने से पहले जुटी भीड़

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक शराब की दुकान के बाहर लोगों की सुबह से ही कतारें देखने को मिल रही है। लॉकडाउन 3.0 के लगातार चौथे दिन दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जुट रही है।
07:31 AM, 07-MAY-2020
महाराष्ट्र और केरल से श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जारी, कल केरल के कोझीकोड से बिहार के लिए 1189 श्रमिकों के साथ विशेष ट्रेन रवाना हुई, वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी से भी बिहार के लिए 1200 श्रमिकों को लेकर एक ट्रेन निकली।
07:27 AM, 07-MAY-2020
इंदौर में 31 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित
मध्यप्रदेश: पूर्वी इंदौर के एसपी मोहम्मद युसूफ कुरैशी के मुताबिक अब तक 31 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इनमें 22 अस्पताल में भर्ती है, आठ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और एक की मौत हुई है।
 
07:23 AM, 07-MAY-2020
मणिपुर सरकार देगी प्रवासियों का रेल किराया
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की वापसी पर उनका रेल किराया राज्य सरकार देगी। आने के बाद उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। हालांकि जो लोग उत्तरपूर्वी राज्यों से ही अपने घर लौट रहे हैं, उन्हें अपना किराया खुद देना होगा क्योंकि दूरी बहुत कम है। राज्य सिर्फ उनके किराये देगी जो दूर से दूसरे राज्यों से आ रहे हैं।


07:19 AM, 07-MAY-2020
हिमाचल में पर्यटन पर पड़ी कोरोना की मार, हो रहा भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश: कोरोना की वजह से पर्यटन को हुआ बड़ा नुकसान, खर्चे को लेकर होटल मालिकों और टैक्सी यूनियन ने सरकार से मांगी मदद, राहत पैकेज और टैक्स में ढील के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्सी चलाने के आदेश दे दिए हैं लेकिन कोई अभी यहां नहीं आना चाहता है और स्थानीय लोग भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। होटल मालिक विजय इंदर ने कहा कि सरकार को पर्यटन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। 
 
06:15 AM, 07-MAY-2020
आंध्र प्रदेश के तेलुगु बस्ती-कॉलोनी के निवासियों की भुवनेश्वर में मदद
ओडिशा: सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर में रहने वाले आंध्र प्रदेश के तेलुगु बस्ती-कॉलोनी के निवासियों को खाना खिला रहे हैं। वे कहते हैं, 'उनके पास भोजन नहीं था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी भूखा न रहे। उनमें से कई आंध्र प्रदेश लौट आए। हम यह देखना चाहते हैं कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़े।'


 
06:06 AM, 07-MAY-2020
जम्मू-कश्मीर में एक एनजीओ कर रहा लोगों की मदद
जेएंडके: श्रीनगर की एक स्वयंसेवी संस्था अनंतनाग, पुलवामा, श्रीनगर, बडगाम और बांदीपुरा में जरूरतमंदों को राशन दे रही है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने 1700 परिवारों की मदद की है। वे घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। दान करने वालों का धन्यवाद।


 
05:58 AM, 07-MAY-2020
जोधपुर में 1300 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए गए
राजस्थान: जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई टीम ने जोधपुर में 1300 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए। जिलाधिकारी ने कहा, लोग अब जागरूक हो रहे हैं और खुद हमारे पास आ रहे हैं। अभी तक जोधपुर में 25000 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

04:42 AM, 07-MAY-2020
लॉकडाउन में फंसे श्रद्धालुओं को उनके घर वापस भेजा गया
आंध्र प्रदेश: 500 लोग जो नेल्लोर में हज़रत सैयद नायब-ए-रसूल दरगाह पर जा रहे थे और तालाबंदी में फंसे थे, उन्हें उनके गृह राज्यों में वापस भेज दिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर का कहना है "तेलंगाना के 218 लोगों का परीक्षण किया गया और 10 आरटीसी बसों से वापस भेज दिया गया। अन्य लोगों को भी वापस भेजा जाएगा।"

03:17 AM, 07-MAY-2020
सैलरी और खाने को लेकर प्रवासी मजदूरों का विरोध प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश: बड़े संख्या में प्रवासी श्रमिकों ने विजाग के पेडागांटयडा में विरोध प्रदर्शन किया और अप्रैल के लिए वेतन की मांग की और कहा कि उन्हें उनके गृह राज्यों में भेजा जाए। "हम एचपीसीएल रिफाइनरी में काम करते हैं। एलएंडटी से कोई भी हमें लॉकडाउन में देखने नहीं आया। 1 कर्मचारी आया और भोजन की व्यवस्था की, लेकिन अब कोई भोजन नहीं है।"


12:38 AM, 07-MAY-2020
दिल्ली में नए मामलों के साथ 5532 हुई संक्रमितों की संख्या, अब तक 65 की मौत
दिल्ली में बुधवार को 428 नए मामले सामने आए और 74 लोग कोरोना से स्वस्थ्य हुए। अब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5532 हो गई है, जिसमें 1542 लोग ठीक हुए हैं और 65 लोगों की मौत हुई है: दिल्ली सरकार


12:33 AM, 07-MAY-2020
ऑपरेशन नमस्ते: जोधपुर में भारतीय सेना का अंतर्गत क्वारंटीन होने के बाद विदेशी नागरिकों का एक और बैच लेह पहुंचा। फायर और फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा रिसेप्शन और स्क्रीनिंग की गई। दो मरीजों के पार्थिव शरीर को भी उचित सम्मान के साथ लिया गया: भारतीय सेना उत्तरी कमान


12:15 AM, 07-MAY-2020
भारत में कोरोना: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 52952 हुई, अब तक 1783 लोगों की मौत
क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है: एन सतीश कुमार, कलबुर्गी, पुलिस आयुक्त

पीटीआई के अनुसार, विभिन्न राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 52,345 हो गई है, जिनमें 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 15 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1702 लोगों की मौत हो चुकी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !