जौनपुर: मुंबई से लौटे 15 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 263 हुई संक्रमितों की संख्या


जौनपुर में मुंबई से लौटने वालों की सैंपलिंग के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को 15 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक लेखपाल भी शामिल है। इस लेखपाल की ड्यूटी स्टेशन पर लगी थी। इससे पहले एक और लेखपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी ड्यूटी भी स्टेशन पर लगी थी।

नए मरीजों के साथ ही जौनपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 263 हो गई है। इसमें 111 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 149 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए पॉजिटिव मरीज पहले ही क्वारंटीन सेंटरों पर रखे गए थे। इनके विस्तृत ब्योरे का इंतजार किया जा रहा है।

जौनपुर फिलहाल पॉजिटिव और एक्टिव दोनों तरह के मरीजों के मामले में पूर्वांचल में सबसे आगे चल रहा है। यहां बनारस से भी ज्यादा संक्रमित और एक्टिव मरीज हैं। बनारस में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 233 है। इसमें 126 ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मरीज 92 हैं। एक्टिव मरीजों के मामले में जौनपुर में बाद आजमगढ़ का नंबर है। यहां 115 एक्टिव मरीज हैं। 
 

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !