Astrology - भोलेनाथ की कृपा से प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर होंगे 3 राशियों के जातक, जानिए क्या हैं आज आपका राशिफल

 सोमवार 8 जून का राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। 

मेष राशि :

 आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुकसान मुमकिन है। मनोरंजन के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आपकी कबिलियत के चलते कुछ नया काम करने को मिल सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज अलर्ट रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)  :

आज आप निवेश पर जोर दे सकते हैं। दोस्त मदद को तत्पर रहेंगे। असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियो के साथ कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। आज आपको हर तरफ से सफलता मिलेगी लेकिन प्रयास पूरे मन से करें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) :

मिथुन राशि वाले समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। घर में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप वाणी की मधुरता रखें। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा अन्यथा केवल आपका दिन बर्बाद होगा। आज के दिन नौकरी में आपकी तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) :

कर्क राशि वालों को आज स्त्री मित्रों से लाभ होगा। सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। इस समय में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। दोस्तों से निराशा मिल सकती है। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखें, समझदारी से काम करें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अनबन और बहस हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) :

आपका पूरा दिन बहुत ख़ुशी में बीत जाएगा। आज व्यापारियों और कारोबारियों को नया आर्डर मिल सकता है। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वह आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। आज कोई पुरस्कार मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  :

आज प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। अगर आज ज्यादा पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव और व्यवहार को लेकर मन में असंतोष बना रहेगा। विद्यार्थियों को सामान्य सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़े - Nokia ने लंबे समय तक बैटरी चलने वाले दो नये फोन Nokia 125 और Nokia 150 लॉन्च किया , Honor ने भी बाजार में उतारा 9X Pro

तुला राशि (Libra)  :

आज आप मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अपने स्वास्थ्य या किसी चोट को लेकर सतर्कता बरतने की जरुरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई भी लम्बी बीमारी यदि चल रही है तो सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

आज आपकी कार्य और साहित्य में रुचि जागृत होगी। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) :

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। जरूरत पड़े तो किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। उनसे खुलकर बात करें इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक नहीं है। लेकिन मन में ख़ुशी बनाए रखने का प्रयास करें। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। आज पार्टनर के साथ बेवजह के विवाद को हवा न दें।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज आपको दिन भर खुद को स्फूर्तिवान रखने के लिए प्रयास करना होगा। किसी छोटी-मोटी शारीरिक समस्या के कारण आप मानसिक रुप से दुखी और परेशान रहेंगे। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। परिवार से थोड़ी दूरी होगी। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें।

कुंभ राशि (Aquarius) :

ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा। किसी एक दोस्त से रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। बढ़े हुए आत्मविश्वास से आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces)  :

आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने को अपने प्रेमी से साझा करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। मानसिक रूप से संतुष्टि बनी रहेगी।

आपने Rashifal 8 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !