UP : चंदौली जिले में कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड आज 19 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव


 चंदौली जिले में कोरोना वायरस के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सोमवार को जिले में सुबह 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जानकारी दिया कि जिले में 11 प्रवासियों और आठ स्थानीय लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसमें दो बच्ची और तीन महिलाओं समेत एक बच्चा भी है, जबकि 13 पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। प्रवासियों में आठ लोग महाराष्ट्र और एक-एक दिल्ली, गुजरात और नोयडा से आए थे। बाकी आठ लोग चंदौली में थे।
ब्लॉक की बात करें तो बरहनी और चहनिया ब्लॉक में भी एक-एक, चकिया ब्लॉक में 5, चन्दौली ब्लॉक के सात, सकलडीहा ब्लॉक में दो और शहाबगंज ब्लॉक में तीन मिले हैं। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
इस तरह जनपद में कोविड-19 के कुल 141 केस हो गए हैं। इसमें अब तक 12 लोग ऐसे हैं, जो स्थानीय है। बाकी प्रवासी हैं, जिनमें एक्टिव केस की संख्या 80 है और 60 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत जो चुकी थीं 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !