UP : वाराणसी शादी से पहले दूल्हे के मोबाइल फोन पर दुल्हन की न्यूड तस्वीरें पहुंचने पर हुआ हंगामा

KESHARI NEWS24


वाराणसी में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के मोबाइल फोन पर दुल्हन की न्यूड तस्वीरें पहुंचने से हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। घर में चल रहा गीत संगीत का माहौल सियापे में बदल गया। दुल्हन की बड़ी बहन ने अपने ही एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

वाराणसी के गंगा पार स्थित रामनगर के रामपुर वार्ड की एक युवती की शादी मऊ के युवक से तय हुई थी। रविवार 28 जून  को दोनों की शादी होनी थी। कई दिनों से घर में तैयारियां चल रही थीं। कई रश्में तो पूरी भी हो गई थीं। गीत संगीत का माहौल जमा था। अब केवल बरात आने का इंतजार था। 

इसी बीच शनिवार की शाम दूल्हे के मोबाइल फोन पर कुछ न्यूड तस्वीरें पहुंचीं। दूल्हे ने तस्वीरों को देखा तो चौंक गया। तस्वीरें उसकी होने वाली पत्नी की थी। उसने तस्वीरों के बाबत पहले अपने घर वालों को बताया फिर लड़की वालों से बात हुई। दूल्हे ने शादी से इनकार करते हुए बरात लाने से मना कर दिया। दूल्हे की बात सुनते ही लड़की वालों के घर हड़कंप मच गया। खुशी का माहौल जैसे मातम में बदल गया। 

युवती की बड़ी बहन ने इसके लिए अपने ही एक रिश्तेदार को दोषी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उसकी एक बहन की शादी अहरौरा के गांव मे हुई है। बहन के यहां आने जाने से सबसे छोटी बहन की जान पहचान उसके चचेरे देवर दीपक से हो गई। बाद में दीपक रामनगर स्थित उनके घर भी आने जाने लगा। एक दिन दीपक उसकी बहन को घुमाने के बहाने ले गया और उसकी अश्लील वीडियो के साथ तस्वीरें ले ली। 

दुल्हन की बहन के अनुसार तस्वीरों के बारे में पता चलते ही दीपक से परिवार वालों ने बातचीत की तो वह गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनगर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपक पहले से शादीशुदा है। उसने यह फोटो किस मकसद से दूल्हे पक्ष को भेजी, यह समझ से परे है। दीपक को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ होगी और जेल भेजा जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !