भाजपा कार्यकर्ताओं से डिजिटल सम्मेलन का पहला चरण ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “ कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ ”

उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से डिजिटल सम्मेलन का पहला चरण पूरा हो रहा हैं । 
राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इन्हीं के बल पर हम सरकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ समाज सेवा करें इसका पुण्य फल उन्हें जरूर मिलेगा। भाजपा में कोई भी बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्र अध्यक्ष बन सकता है।केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को सुल्तानपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक बूथ समितियों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाए। 

भाजपा के डिजिटल सम्मेलन का पहला चरण सोमवार को पूरा हुआ। इसके माध्यम से प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ, सेक्टर, मंडल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों के साथ विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत व ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। 

इन सम्मेलनों के माध्यम से जहां कोरोना संक्रमण काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यो की चर्चा की गई। वहीं आगामी चुनाव की तैयारियां, संगठनात्मक कार्यक्रम व जनभागीदारी से आत्मनिर्भर भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने का संकल्प भी जन गण के मन तक पहुंचाया गया। सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं।भाजपा जनसेवा के काम करती हैप्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र से संवाद में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए काम करता है, नर सेवा को नारायण की सेवा मानकर जनसेवा के लिए कार्य करता है।

 यही लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय कानपुर देहात, संतोष गंगवार अंबेडकरनगर के टांडा विधानसभा सम्मेलन को संबोधित किया।मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने भी किया संवादऔद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गौतमबुद्धनगर के जेवर, डा. महेंद्र सिंह बागपत के छपरौली, नंद गोपाल गुप्ता नंदी झांसी के मऊरानीपुर, आनंद स्वरूप शुक्ला बदायूं के शेखूपुर, कपिल देव अग्रवाल लखीमपुर के निघासन, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय बहराइच के नानपारा, चौधरी उदयभान सिंह हमीरपुर के राठ, बृजेश पाठक मुरादाबाद के कांठ, सतीश द्विवेदी गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सम्मेलनों में मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ वर्चुअल संवाद किया।

 प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई के शाहाबाद, कांता कर्दम आगरा दक्षिण, डा. राकेश त्रिवेदी फतेहपुर के जहानाबाद, पुरुषोत्तम खंडेलवाल रायबरेली के हरचंदपुर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक बलिया के बेल्थरा रोड, गोविंद नारायण शुक्ला सिद्धार्थ नगर के बांसी, सलिल बिश्नोई अलीगढ़ के अतरौली के कार्यकर्ताओं से जुड़ें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !