UP : अमेठी में कोरोना का कहर ,कलेक्ट्रेट कर्मी समेत एक दरोगा, एक महिला कांस्टेबल समेत 7 लोग मिलें कोरोना पॉजिटिव

KESHARI NEWS24 • Nityanand Choubey

 उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें कलेक्ट्रेट कर्मी समेत एक दरोगा, एक महिला कांस्टेबल समेत 7 लोग शामिल हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइज किया गया। जिले में अब कोरोना पाजिटिव कुल मामले 290 हो गए हैं। जिसमें वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 16 है। इलाज के उपरांत 273 मरीज अब तक डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की जिले में कोरोना से मौत भी हुई है। 

जिला प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, कलेक्ट्रेट कर्मी नीरज मौर्य (27) पुत्र अनिल कुमार, पुलिस लाइन में निवास कर रहे दरोगा श्रीचंद्रा (53) और महिला कांस्टेबल एकता पटेल (27) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा बताया गया है कि गौरीगंज क्षेत्र के एसीसी टिकरिया कालोनी निवासी सत्यपाल भार्गव (54), राकेश शर्मा (35), अरविंद दीक्षित (50) और मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर 9 के निवासी राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर आज गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर उसे सैनिटाइज कराया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !