UP : प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह में मिला कोरोना पॉजिटिव , ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

KESHARI NEWS24 • N K Yadav

लखनऊ. प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लक्षण के आधार पर सिविल अस्पताल में जांच कराई गई थी। यहां ट्रूनेट मशीन से जांच हुई है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी आरटी पीसीआर से भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी पक्की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

                               ( सैंपल टेस्टिंग तस्वीर )

भाजपा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके मोती सिंह, भाजपा की टिकट पर 1996 में यूपी के पट्टी विधानसभा से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। फिर भाजपा के टिकट पर वे 2002 में पुन: इसी क्षेत्र से विधायक बने। 

2003 में वे यूपी की भाजपा सरकार में कृषि राज्य मंत्री रहे। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर वे तीसरी बार पुन: विधायक बने।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !