UP : ATS ने मेरठ से खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाला अरशद अली उर्फ मुंशी को किया गिरफ्तार

KESHARI NEWS24

लखनऊ. खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उस पर यूपी के बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और पंजाब में हत्या, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे संगीन अपराधों के सात मुकदमें दर्ज हैं। साल 2016 में पंजाब में आरएसएस के पंजाब उप प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या में शामिल अपराधियों को भी मुंशी ने ही हथियार मुहैया कराए थे। उस प्रकरण की जांच एनआईए कर रही है। 

एटीएस के अनुसार, मुंशी अपराधियों को पिस्टल की सप्लाई करता था। वह मेरठ में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा का रहने वाला है। बताया गया कि साल 2016 में पंजाब में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पंजाब उप प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या हुई थी। उसमें शामिल अभियुक्त लुधियाना निवासी धरमिंदर सिंह और मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकारी गांव निवासी आशीष कुमार सिंह को मुंशी ने अवैध हथियार मुहैय्या कराए थे। मुंशी के साथी आशीष कुमार और जावेद को यूपी एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

इसके अलावा, मुंशी ने अपने साथी जावेद के साथ मिलकर पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गुगनी ग्रेवाल के साथी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुद्धा को भी असलहे दिए थे। जिसके संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब में केस दर्ज है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !