UP : सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में अस्थाई जेल से मंगलवार की देर रात तीन कैदी फरार , एक हुआ गिरफ्तार

KESHARI NEWS24

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई जेल से मंगलवार की देर रात तीन कैदी फरार हो गए। इनमें दो आर्म्स एक्ट के और एक कैदी पास्को एक्ट का आरोपी था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों कैदी खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं। एक को पकड़ लिया गया है। बाकी दो की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है। रॉबर्टसगंज कोतवाली में कैदियों पर केस दर्ज किया गया है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। 

कोरोना संकट के चलते राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में जेल प्रबंधन ने अस्थाई जेल बनाई है। जहां से साजिद अली, संदीप शर्मा और शिवनाथ यादव खिड़की तोड़कर फरार हो गए। साजिद और संदीप आर्म्स एक्ट में, जबकि शिवनाथ पास्को एक्ट में निरुद्ध था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर अधिकारी पहुंच गए। पड़ताल की गई तो पता चला कि, शेल्टर हाउस के केयरटेकर को घटना की जानकारी रात तीन बजे हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह   घटना के संदर्भ में जानकारी दिया कि फरार कैदी शक्तिनगर दुद्धी और डाला के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। एक आरोपी शिवनाथ यादव जो कि पास्को एक्ट में जेल में बंद था उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !