Delhi News : केजरीवाल सरकार के विज्ञापन में सिक्किम को दिखाया अलग देश, हंगामा के बाद दिल्ली सिविल डिफेंस का ऑफिसर सस्पेंड


दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से शनिवार (23 मई) को अखबारों में जारी एक विज्ञापन पर विवाद खड़ा हो गया। सिविल डिफेंस कोर में स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए जारी इस विज्ञापन में पात्रता की शर्तों में सिक्किम की प्रजा होने की बात थी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस पर कार्रवाई करते हुए देश की क्षेत्रीय अखंडता को अपमानित करने के लिए दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय (दिल्ली सिविल डिफेंस) के मुख्यालय में कार्यरत के एक वरिष्ठ अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजन ने शनिवार (23 मई) को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "निदेशालय में कार्यरत के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने एक विज्ञापन प्रकाशित किया था जिसमें सिक्किम को अलग देश बताया, जिससे देश की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान हुआ है।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए लिखा, "सिक्किम भारत का अभिन्न हिस्सा है। इस तरह की गलती की बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विज्ञापन को हटा लिया गया है और अधिकारी के खिलाफ कार्वाई की जा रही है।"


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा, “आज जैसे ही सुबह अखबार उठाया। दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन पर नजर पड़ी, जिसमें सिक्किम को एक अलग देश दिखा रहे हैं। एक प्रदेश की सरकार ऐसा कैसे कर सकती है। क्या वो इतनी अनाड़ी हो सकती है कि वो एक राज्य को स्वतंत्र देश दिखा दे। इतना बड़ा विज्ञापन जाने से पहले क्या इसे चूक माना जा सकता है। तो समझिए कितनी बड़ी-बड़ी चूक हो रही है। अरविंद केजरीवाल जी जागिए। आपने क्या किया है दिल्ली को बताइए। सवाल बड़ा है, बात बहुत दूर तक जाएगी।”

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !