UP Varanasi : दो की रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटिव, एवं ईश्वरगंगी को नया हॉटस्पॉट बनाया गया

वाराणसी में मंगलवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने प्राइवेट अस्पताल में सैंपलिंग कराई थी। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 241 हो गयी है।149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 87 है। बनारस में पांच लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 


जिला प्रशासन के अनुसार बीएचयू लैब से 217 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। यह सभी निगेटिव थे। पॉजिटिव आये दो मरीजों में एक 60 वर्षीय महिला ग्राम सहड़ी थाना चोलापुर की रहने वाली गृहणी है। यह मरीज निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी। लक्षण पाए जाने पर सैंपलिंग प्राइवेट लैब में कराई गई। सैंपल का परिणाम पॉजिटिव आने पर तत्काल इसे पंडित दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 50 वर्षीय दूसरा मरीज जैतपुरा के ईश्वरगंगी का रहने वाला है। यह एक व्यापारी है। लक्षण के आधार पर प्राइवेट लैब में सैंपलिंग कराई थी। 


चोलापुर के ग्राम सहड़ी और जैतपुरा के ईश्वरगंगी दो नए हॉटस्पॉट हो गए हैं। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 124 हो गयी है। 

शंकरधाम कॉलोनी, ओढ़े, जाठी सिंधौरा, जगदीशपुर, चौबेपुरखुर्द, बिट्ठलपुर और गहुरा कुल सात हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गए। इस प्रकार 60 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं।एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है। इसमें 16 ऑरेंज और 48 रेड जोन में है। 

मंगलवार को 130 सैंपल कलेक्ट किये गए। इससे कुल 7065 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक 6472 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 593 सैंपल का रिजल्ट आना है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !