भू - जल सप्ताह के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूजल विशेषज्ञों, प्रधान से करेगे संवाद , ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ के साथ मुख्यमंत्री का आनलाईन संबोधन

                                    “ जल हैं तो कल हैं ”
पानी की बूंद-बूंद सहेजने के लिए प्रदेश में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन हो रहा है।  इस सप्ताह में  पानी की हर एक बूंद को सहेजने के लिए जागरूक किया । इस दौरान शहर के उन वाटर हीरों से भी परिचय कराया जो इस अभियान को मुहिम से मुकाम तक ले जाने के लिए निकल पड़े हैं। सप्ताह के अंतिम दिन आज सुबह दस बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रधानों और सामाजिक संगठनों के लोगों से ऑनलाइन बात करेंगे। इसमें मेरठ के गांव भराला के ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है।
 सुबह दस बजे से शुरू होने वाले इस ऑनलाइन संबोधन का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में किया जाएगा। 
इसमें अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान को बुलाया गया है।

ऑनलाइन संबोधन की शुरुआत प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह करेंगे। इसके बाद भूजल विशेषज्ञों, प्रधान से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। वहीं, ब्लॉक मुख्यालय पर वेब लिंक के माध्यम से प्रधान भी बीडीओ के साथ मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !